Bible Verses
लूका 21:1-4
1यीशु ने आँखें उठा कर देखा कि धनी लोग दान पात्र में अपनी अपनी भेंट डाल रहे हैं। 2तभी उसने एक गरीब विधवा को उसमें ताँबे के दो छोटे सिक्के डालते हुए देखा। 3उसने कहा, “मैं तुमसे सत्य कहता हूँ कि दूसरे सभी लोगों से इस गरीब विधवा ने अधिक दान दिया है। 4यह मैं इसलिये कहता हूँ क्योंकि इन सब ही लोगों ने अपने उस धन में से जिसकी उन्हें आवश्यकता नहीं थी, दान दिया था किन्तु उसने गरीब होते हुए भी जीवित रहने के लिए जो कुछ उसके पास था, सब कुछ दे डाला।”
पवित्र बाइबल: सरल हिन्दी संस्करण (ERV-HI) © बाइबल लीग इंटरनेशनल। सर्वाधिकार सुरक्षित।
इस श्लोक का उपयोग
11. यीशु यरूशलेम में प्रवेश करते हैं
भाग 2
यहाँ यीशु धार्मिक नेताओं का सामना करते हैं और उन्हें डाँटते हैं (जो पहले उन्हें पहचानने और स्वीकार करने वाले होने चाहिए थे) क्योंकि उन्होंने उन्हें अस्वीकार किया और लोगों को उनके पास जाने से रोक दिया।
लूका 20:1-21:38
11. अंतिम पास्का से क्रूस पर चढ़ाए जाने का सप्ताह
सेक्शन VI - घटनाएँ #119-128 के साथ व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर चर्चा की गई है।
10. अंतिम सप्ताह तक तीसरा पास्का
सेक्शन V जारी - घटनाएँ #107-118 पर चर्चा की गई है साथ ही व्यावहारिक अनुप्रयोग भी।

