Bible Verses
मरकुस 1:16-20
16जब यीशु गलील झील के किनारे से हो कर जा रहा था उसने शमौन और शमौन के भाई अन्द्रियास को देखा। क्योंकि वे मछुवारे थे इसलिए झील में जाल डाल रहे थे। 17यीशु ने उनसे कहा, “मेरे पीछे आओ, और मैं तुम्हें मनुष्यों के मछुवारे बनाऊँगा।” 18उन्होंने तुरंत अपने जाल छोड़ दिये और उसके पीछे चल पड़े।
19फिर थोड़ा आगे बड़ कर यीशु ने जब्दी के बेटे याकूब और उसके भाई यूहन्ना को देखा। वे अपनी नाव में जालों की मरम्मत कर रहे थे। 20उसने उन्हें तुरंत बुलाया। सो वे अपने पिता जब्दी को मज़दूरों के साथ नाव में छोड़ कर उसके पीछे चल पड़े।
Les citations bibliques tirées de la version Louis Segond (LSG). alliancebiblique.fr

