Bible Verses

यशायाह 14:12-15

12तेरा स्वरुप भोर के तारे सा था, किन्तु तू आकाश के ऊपर से गिर पड़ा।
धरती के सभी राष्ट्र पहले तेरे सामने झुका करते थे।
किन्तु तुझको तो अब काट कर गिरा दिया गया।
13तू सदा अपने से कहा करता था कि, “मैं सर्वोच्च परमेश्वर सा बनूँगा।
मैं आकाशों के ऊपर जीऊँगा।
मैं परमेशवर के तारों के ऊपर अपना सिंहासन स्थापित करुँगा।
मैं जफोन के पवित्र पर्वत पर बैठूँगा।
मैं उस छिपे हुए पर्वत पर देवों से मिलूँगा।
14मैं बादलों के वेदी तक जाऊँगा।
मैं सर्वोच्च परमेश्वर सा बनूँगा।”

15किन्तु वैसा नहीं हुआ। तू परमेश्वर के साथ ऊपर आकाश में नहीं जा पाया।
तुझे अधोलोक के नीचे गहरे पाताल में ले आया गया।

पवित्र बाइबल: सरल हिन्दी संस्करण (ERV-HI) © बाइबल लीग इंटरनेशनल। सर्वाधिकार सुरक्षित।

इस श्लोक का उपयोग