Bible Verses
प्रेरितों 10:44-48
44पतरस अभी ये बातें कह ही रहा था कि उन सब पर पवित्र आत्मा उतर आया जिन्होंने सुसंदेश सुना था। 45क्योंकि पवित्र आत्मा का वरदान ग़ैर यहूदियों पर भी उँडेला जा रहा था, सो पतरस के साथ आये यहूदी विश्वासी आश्चर्य में डूब गये। 46वे उन्हें नाना भाषाएँ बोलते और परमेश्वर की स्तुति करते हुए सुन रहे थे। तब पतरस बोला, 47“क्या कोई इन लोगों को बपतिस्मा देने के लिये, जल सुलभ कराने को मना कर सकता है? इन्हें भी वैसे ही पवित्र आत्मा प्राप्त हुआ हैं, जैसे हमें।” 48इस प्रकार उसने यीशु मसीह के नाम में उन्हें बपतिस्मा देने की आज्ञा दी। फिर उन्होंने पतरस से अनुरोध किया कि वह कुछ दिन उनके साथ ठहरे।
पवित्र बाइबल: सरल हिन्दी संस्करण (ERV-HI) © बाइबल लीग इंटरनेशनल। सर्वाधिकार सुरक्षित।
इस श्लोक का उपयोग
बपतिस्मा की भूमिका पर 5 दृष्टिकोण
यह लेख बपतिस्मा पर पांच प्रमुख दृष्टिकोणों का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करता है, जिसमें प्रत्येक के लिए बाइबिलीय तर्कों को उजागर किया गया है, जैसे कि संस्कारात्मक/पुनर्जननात्मक दृष्टिकोण जो प्रेरितों के काम 2:38 और रोमियों 6:3-4 जैसे मुख्य पदों के माध्यम से क्षमा और नए जन्म से बपतिस्मा के संबंध पर जोर देता है।

