Bible Verses

लूका 3:10-14

10तब भीड़ ने उससे पूछा, “तो हमें क्या करना चाहिये?”

11उत्तर में उसने उनसे कहा, “जिस किसी के पास दो कुर्ते हों, वह उन्हें, जिसके पास न हों, उनके साथ बाँट ले। और जिसके पास भोजन हो, वह भी ऐसा ही करे।”

12फिर उन्होंने उससे पूछा, “हे गुरु, हमें क्या करना चाहिये?”

13इस पर उसने उनसे कहा, “जितना चाहिये उससे अधिक एकत्र मत करो।”

14कुछ सैनिकों ने उससे पूछा, “और हमें क्या करना चाहिये?”

सो उसने उन्हें बताया, “बलपूर्वक किसी से धन मत लो। किसी पर झूठा दोष मत लगाओ। अपने वेतन में संतोष करो।”

Schlachter 2000 (SCH2000)
Copyright © 2000 by Geneva Bible Society